Road Accident: कार व कैंटर की भीषण टक्कर, कार ड्राईवर घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Road Accident: बीती रात अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर एक कैंटर व कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मदद करते कार के ड्राईवर को बड़ी मुशकिल से कार में से निकालकर सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया व पुलिस को हादसे की सूचना दी। उधर सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ पर्मिला सिद्धू व 112 पुलिस हैल्प लाईन के इंचार्ज पप्पू राम मौके पर पहुंचे। Abohar News

हादसे संबंधी जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह, पुत्र कुलवंत सिंह, आयु करीब 40 वर्ष, निवासी राजांवाली से कार पर जा रहा था और हनुमानगढ़ रोड पर बीती रात करीब 10 बजे एक कैंटर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में अमनदीप सिंह को गंभीर चोटें लगी, जिसे स्थानीय लोगों ने सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं कैंटर संबंधी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Farmers Protest: सड़कों सहित रेलमार्ग को भी जाम करेंगी किसान यूनियन

 

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।

About The Author

Related Posts