बिजली मीटरों के बक्सों में लगी भयंकर आग

Published On

दमकल और बिजली विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। सरकूलर रोड़ (Circular Road) की गली नंबर 6 के पहले चौक में बीती रात अचानक बिजली मीटरों के बक्से में भयंकर आग लग गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक पार्षद ने इसकी सूचना दमकल विभाग और बिजली विभाग कर्मचारियों को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। Abohar News

जानकारी के अनुसार उक्त गली के पहले चौक में लगे बिजली मीटर के बक्से में रात्रि करीब साढेÞ 11 बजे आग लग गई और मीटर धू-धू कर जलने लगे। इसी दौरान पार्षद पुनीत अरोड़ा, सोनू वहां से गुजरे, जिन्होंनें मीटरों को जलते देख इसकी सूचना दमकल विभाग कर्मचारियों को दी।

इधर घटना का पता चलते ही मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। आग इतनी भयानक रुप धारण कर रही थी कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा पेश आता क्योंकि आसपास में फ्लैक्स बोर्ड बनाने व बिजली की दुकानें थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचें और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचें तो देखा कि मीटर बक्से में लगे सभी मीटर जल चुके थे। उन्होंने कहा कि इन मीटरों को सही करने का कार्य सुबह किया जाएगा। वहीं बक्सों में लगी के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Viral News: कुत्ते की बेमिसाल वफादारी, 150 बिल्लियों का इकलौता रखवाला!

About The Author

Related Posts