Halwara International Airport: हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरु, रियल एस्टेट बाजार ने पकड़ी रफ्तार

Published On

मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद 15-30% तक बढ़ी कीमतें

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र शर्मा)। Halwara International Airport: लुधियाना जिले के हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने की घोषणा के बाद आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट बाजार ने नई उड़ान भरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद मार्च के पहले सप्ताह से दिल्ली-हलवारा-दिल्ली मार्ग पर रोजाना दो उड़ानें शुरू करने के ऐलान ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अप्रत्याशित चहल-पहल पैदा कर दी है।

हलवारा, रायकोट रोड, मुल्लांपुर और आसपास के गांवों में आवासीय और वाणिज्यिक प्लॉटों की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कई जगहों पर प्लॉटों के रेट रोजाना बदल रहे हैं और खरीदारों में पहले निवेश करने की होड़ लगी हुई है। चार-मार्गी बाईपास, मुख्य सड़कों और औद्योगिक इलाकों से सटी जमीनों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। बड़े निवेशक वेयरहाउसिंग, होटल प्रोजेक्ट, शोरूम और कॉलोनियों के लिए जमीन तलाश रहे हैं।

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के निवेशक भी हलवारा क्षेत्र की ओर रुझान कर रहे हैं। स्थानीय संपत्ति कारोबारियों का मानना है कि हवाई कनेक्टिविटी से औद्योगिक इकाइयों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों ने खरीदारों को सलाह दी है कि निवेश करने से पहले कानूनी जांच, रजिस्ट्री की स्थिति और सरकारी मंजूरियों की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। Halwara Airport

यह भी पढ़ें:– Punjab: हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा

About The Author

Related Posts