Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

पूर्व सीएम भट्ठल की कोठी को लेकर संकट में सरकार, मुख्य सचिव ने मांगी कानूनी सलाह

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

एचसी अरोड़ा ने ‘सच-कहूूँ’ की खबर के बाद भेजा सरकार को कानूनी नोटिस

  • 31 मई को खत्म हो गया है कोठी खाली करवाने का समय

चंडीगढ़ (अशवनी चावला)। पूर्व मुख्य मंत्री राजिन्द्र कौर भट्ठल की सरकारी कोठी को लेकर पंजाब सरकार संकट में घिरती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़Þ के एक वकील ने अब सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसके बाद अब इस संकट से बाहर आने के लिए पंजाब सरकार कानूनी सलाह ले रही है, जिससे कानून अनुसार ही कार्रवाई की जा सके। एडवोकेट जरनल को जल्द ही सलाह देने के लिए कहा गया है।

जानकारी अनुसार पंजाब सरकार की तरफ से पूर्व मुख्य मंत्री राजिन्द्र कौर भट्ठल को पिछले काफी वर्षांे से चंडीगढ़Þ में सरकारी कोठी अलाट की हुई है व राजिन्द्र कौर पिछले 10 -12 वर्षाें से ही सरकारी कोठी में रह रहे हैं। पिछले वर्ष तक उनको सरकारी कोठी बतौर विधायक व सुरक्षा के मद्दे नजर दी हुई थी परंतु 2017 की विधान सभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद राजिन्द्र कौर भट्ठल विधायक भी नहीं रहे हैं, जिस कारण राजिन्द्र कौर भट्ठल को सरकारी कोठी खाली करने के आदेश भीजारी कर दिए गए थे।

परंतु मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह की दखल के बाद इन आदेशों पर रोक लग गई है। राजिन्द्र कौर भट्ठल को पक्के तौर पर सरकारी कोठी देने के लिए बीते महीने पूर्व मुख्य मंत्रियों को सरकारी कोठी देने के लिए बाकायदा कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी परंतु इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आदेश जारी किए गए कि किसी भी पूर्व मुख्य मंत्री को सरकारी कोठी नहीं दी जा सकती है। इन आदेशों के बाद सरकार इस कानून को बनाने से तो रुक गई परंतु अब तक राजिन्द्र कौर भट्ठल से कोठी भी खाली नहीं करवाई गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों अनुसार 31 मई तक सरकारी कोठी खाली करवानी जरूरी है, इन आदेशों को ‘सच-कहूँ’ की तरफ से 31 मई के अखबार में प्रमुखता के साथ उठाया था।

About The Author

Related Posts