शहीद जसप्रीत सिंह के परिवार को 10 लाख रु. व भाई को नौकरी देगी सरकार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भारतीय सेना के शहीद जसप्रीत सिंह के छोटे भाई को पुलिस में नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

24 साल का जसप्रीत सिंह मंगलवार रात को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के नौशहरा सैक्टर में शहीद हो गया था। वह 8 सिख लाईट इंफैंटरी के साथ संबंधित थे और इस दुखदायी निधन समय वह राष्ट्रीय राइफलज के साथ सम्मलित थे।

पुलिस विभाग में नौकरी देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिक के परिवार के लिए पांच लाख रुपये जंगी दुर्घटना मुआवजे और पांच लाख रुपए आम मुआवजे के लिए स्वीकृत किये हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहीद के छोटे भाई को पुलिस विभाग में नौकरी देने का ऐलान किया है। जसप्रीत सिंह मोगा का रहने वाला था और वह अपने पीछे दो भाइयों और दो बहनों को छोड़ गया है।

प्रवक्ता अनुसार 10 लाख रुपए (एक्स-ग्रेशिया और प्लाट के लिए भुगतान) के इलावा 25 हजार रुपए परिवार को संस्कार के लिए दिए गए हैं। उसके छोटे भाई को पंजाब सरकार की आनर एंड ग्रैटीट्यूड स्कीम नीचे नौकरी मुहैया करवाई जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts