आपसी कलह में पति ने निगला जहर, महिला पुलिसकर्मी के देरी से घर आने पर झगड़ा

Published On

Ludhiana: 42 वर्षीय जसपाल सिंह ने पुलिस मुलाजिम पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान हो Poison निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जसपाल सिंह के पिता मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्ष पहले उसके बेटे जसपाल सिंह की शादी संदीप कौर के साथ हुई थी। संदीप कौर लुधियाना में ही तैनात है। संदीप का मनप्रीत नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के कारण उसके बेटे और संदीप में अक्सर झगड़ा रहता था। 16 अप्रैल को संदीप ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद रात को घर देरी से आई जिस पर बेटे जसपाल ने उससे देरी से आने का कारण पूछा तो उसने गुस्से में आकर अपने प्रेमी मनप्रीत सिंह को बुला लिया।

धमकियों से परेशान था जसपाल

​​​​​​मनप्रीत सिंह ने उसके बेटे जसपाल सिंह के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोपियों की धमकियों से दुखी होकर जसपाल सिंह ने अपनी फैक्ट्री राजू कॉलोनी में आकर कोई जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब उसकी आत्महत्या का पता चला तो उसे अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस कर्मचारी संदीप कौर और उसके प्रेमी मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts