12 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ

Published On

महिला अपने मायके से बच्चों सहित ससुराल लौट रही थी, रास्ते में सवार हुईं संदिग्ध महिलाएं

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखीं आरोपी महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

मालेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति और रिटायर्ड डीआर शमसाद अली के परिवार के साथ सोमवार को एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई। शमसाद अली की बहू शामिया पत्नी जुबेर अली, निवासी मोहल्ला अराइयां वाला, अपने दो बच्चों के साथ 75 नंबर ई-रिक्शा में सवार होकर मायके मोहल्ला शेखां से ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक अटैची और एक लेडीज पर्स था, जिसमें करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने रखे गए थे। यह गहने एक छोटे पर्स में रखे हुए थे जो बड़े पर्स के भीतर था।

रास्ते में जब ई-रिक्शा मोहल्ला अजीमपुरा के पास पहुंचा, तब चार अज्ञात महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी रिक्शा में सवार हो गईं। ससुराल पहुंचने पर जब शामिया ने पर्स की जांच की, तो पाया कि पर्स की जिप खुली थी और अंदर रखा गहनों वाला छोटा पर्स गायब था। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और उन अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। Malerkotla News

शमसाद अली ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले और आसपास के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे न केवल ई-रिक्शा की पहचान हुई, बल्कि संदिग्ध महिलाओं की तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी | Malerkotla News

घटना को लेकर बात करते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की विशेष टीम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana BPL Ration Card: हरियाणा में इन लोगों के कटे बीपीएल राशन कार्ड, कटने की वजह जानोगे तो दंग रह जाओगे

About The Author

Related Posts