Body Donation: लुधियाना की कैलाश कौर इन्सां को बेटी ने कंधा देकर दिया सामाजिक संदेश

Published On

पार्थिव शरीर मेडिकल शोध के लिए किया दान

लुधियाना (सच कहूँ/बूटा सिंह)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं एवं मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 176 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत ‘अमर सेवा’ अभियान के तहत ब्लॉक लुधियाना में 11वां शरीरदान हुआ। Ludhiana News

जानकारी के अनुसार ब्लॉक लुधियाना के क्षेत्र मुरादपुरा धूरी लाइन, मिलर गंज की डेरा श्रद्धालु कैलाश कौर इन्सां, पत्नी राजेन्द्र सिंह इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजीं। इस दौरान उनके परिजनों ने कैलाश कौर इन्सां द्वारा मरणोपरांत शरीरदान करने के भरे फार्म के तहत आपसी सहमति से उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया। इस दौरान दो भाइयों के साथ बेटी ने भी अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर सामाजिक संदेश दिया। परिजनों ने बताया कि कैलाश कौर इन्सां ने का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सरहिंद साइड, मंडी गोबिंदगढ़-147301, जिला फतेहगढ़साहिब (पंजाब) को चिकित्सा शोध कार्यों के लिए दान किया।

फूलों से सजी एंबुलेंस को राजनेता सनी चौधरी ने मेडिकल शोध कार्यों के लिए रवाना किया। इस मौके पर परिवारिक सदस्यों में पति राजेन्द्र सिंह इन्सां, बेटी मनदीप कौर इन्सां, भाई हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह (सोनू, गोल्डी), दामाद रणधीर सिंह इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत, रिश्तेदार और मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।

बेहद सराहनीय निर्णय: पूर्ण चंद इन्सां  | Ludhiana News

ब्लॉक प्रेमी सेवक पूर्ण चंद इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि Ñदुख की घड़ी में लिया गया यह परिवार का निर्णय अत्यंत सराहनीय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि अब तक लुधियाना में 11 शरीरदान किए जा चुके हैं। Ludhiana News

About The Author

Related Posts