अबोहर में युवक को किडनैप कर की मारपीट

Published On

3 नामजद सहित 8-10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर | (Abohar News)

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने संत नगर निवासी एक युवक को किडनैप (Kidnapping) और मारपीट करने के आरोप में मोहल्ले के तीन नाजमद सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में संत नगर गली नं 1 निवासी गौरव पुत्र राजिंदर कुमार ने बताया कि 7 जून को वह अपने दोस्तों सहित रात करीब 1 बजे जैन नगरी रोड स्थित ग्रेंड होटल के गेट के पास पहुंचा तो वहां खड़े भालू, रमन, राजा व 8-10 अज्ञात लोगों ने दस्ती डांग का वार उस पर किया और उसके बाद उसे ईओन कार में डालकर भालू के घर संत नगर ले गए। (Abohar News)

जहां उन्होंने उससे बुरी तरह मारपीट (Beating) की। परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने गौरव के बयानों पर भालू पुत्र मदन लाल वासी संत नगर गली नं 3, रमन वासी लाधुका, राजा वासी मलोट और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:– रेल संरक्षा बढ़ाने के लिए बीकानेर मंडल पर विशेष अभियान

About The Author

Related Posts