Punjab News: पंजाब में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नगर परिषद चुनावों से पहले पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, मजीठा में बदला EO

Published On

मजीठा। Punjab के Amritsar में नगर परिषद चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पंजाब सरकार ने कार्यकारी अधिकारी (EO) रणदीप सिंह वड़ैच को नगर परिषद मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है। यह फैसला Punjab State Election Commission के निर्देशों के बाद लिया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार रणदीप सिंह वड़ैच को तत्काल प्रभाव से नगर परिषद मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फिलहाल वह Tarn Taran नगर परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अब अनिल चोपड़ा संभालेंगे जिम्मेदारी

सरकार ने नगर परिषद मजीठा का अतिरिक्त प्रभार अब कार्यकारी अधिकारी अनिल चोपड़ा को सौंप दिया है। वह अपनी मौजूदा तैनाती के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

18 मई तक संभालना होगा कार्यभार

विभाग की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित अधिकारी 18 मई या उससे पहले अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभाल लें। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के बाद की गई है। नगर परिषद चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर हो रहे इन बदलावों को काफी अहम माना जा रहा है।

Punjab News

About The Author

Related Posts