मंदिर से चोरी करने वाला नकदी सहित गिरफ्तार

Published On

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। जिला मुक्तसर में बाबा खेत्रपाल मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 1500 रुपए की राशि सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया एसपी (डी) व डीएसपी (स.ड) मुक्तसर की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए मुक्तसर व सब इंस्पेक्टर थाना सिटी वरुण मट्टू द्वारा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले 1 व्यक्ति को चोरी किए पैसों सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। Muktsar News

उन्होंने बताया कि इस संबंधी चंदन नागपाल पुत्र किशन लाल निवासी गली नंबर तीन, अबोहर रोड़, श्रीमुक्तसर ने बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार करके मंदिर में चोरी किए 1500 रुपए बरामद कर लिए है। उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में एडमिशन को लेकर चलाया डोर-टू-डोर अभियान

About The Author

Related Posts