गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार का एक्शन: दो सिंगरों पर FIR दर्ज

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गन कल्चर के खिलाफ पंजाब पुलिस ने अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सिंगर जैस्मिन अख्तर व सुखमन हीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि दोनों सिंगर ने ही अपना नया गाना काफिला रिलीज किया था जिसमें हथियारों की नुमाइश की गई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों मान सरकार ने हथियारों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की। जिसमें हथियारों के नए लाइसेंस समेत कई सख्त नियम बनाए हैं। सीएम के निर्देश के मुताबिक अब तक जारी सभी हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की जाएगी।

भटिंडा पुलिस ने की कार्रवई 89 लोगों को जारी किया नोटिस

भटिंडा पुलिस द्वारा गन कल्चर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि प्रशासन ने जिले में 89 लोगों को नोटिस जारी किया है मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उनका पक्ष भी सुना जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। जिन लोगों पर प्रशासन की नजर पड़ी है, उन्हें जल्द ही सुना जाएगा। आपको बता दें कि बठिंडा जिले में 29 से 30 हजार के बीच असलहा लाइसेंस के रजिस्टर हैं। इस संबंध में जानकारी उपायुक्त शौकत अहमद पारे ने दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts