मोगा में एक युवक की सरेआम जघन्य हत्या

Published On

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में मोगा जिले के बधनीकलां में बरनाला रोड बाजार में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी। छह हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बाजार पहुंचे और उन्होंने बधनीकलां निवासी देसराज (28) का सिर धड़ से अलग कर दिया। हमलावरों ने उसके पैर भी काट दिए। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाजार में जब यह वारदात हुई तो वहां काफी चहल-पहल थी लेकिन किसी ने भी देसराज को बचाने का प्रयास नहीं किया। देसराज मजदूरी करता था और शाम लगभग साढ़े पांच बजे बरनाला रोड बाजार गया था। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर बधनीकलां थाना है लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंचाया है। शव के साथ पहुंचे मजदूर इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों में से तीन ने मुंह ढके हुये थे जबकि तीन का मुंह खुला हुआ था। वे सभी बधनीकलां के ही बताए जा रहे हैं। देसराज के साथियों का कहना है कि दो दिन पहले देसराज का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर इनकी तलाश कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts