सिद्धू ने मानी हार, आप को दी बधाई

Published On

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘जनता की पुकार, भगवान की पुकार है… पंजाबवासियों का निर्णय विनम्रतापूर्वक स्वीकार है… आप को बधाई।’ उल्लेखनीय है कि राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में आप 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस दूसरी तरफ केवल 17 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब में 2017 से कांग्रेस सत्तारूढ़ थी और कुछ महीने पहले पार्टी ने मुख्यमंत्री बदला था और कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। कैप्टन सिंह ने जहां अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना ली और भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री प्रत्याशी के दो दावेदार (चन्नी और सिद्धू) होने के कारण काफी संशय की स्थिति रही। बाद में कांग्रेस ने चन्नी को ही मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया, लेकिन समझा जाता है कि पार्टी की इतनी बुरी शिकस्त गुटबाजी के कारण ही हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts