पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से मंडियों में खरीद बंद करने की अधिसूचना जारी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में गेहूं खरीद (Punjab Mandi Board) प्रक्रिया के मुकम्मल होने के बाद आठ मई से प्रदेश की 825 मंडियों में गेहूँ की खरीद को बंद करने का फैसला किया है। खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहां कहा कि इस बारे में मंडी बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त मंडियों में से बठिंडा की 126, मोगा की 80, फाजिल्का की 76, मानसा की 65, फिरोजपुर की 62, पटियाला की 61, संगरूर की 56, बरनाला में 54, लुधियाना पश्चिमी की 41, फरीदकोट की 39, होशियारपुर और गुरदासपुर की 28-28, जालंधर की 21, श्री मुक्तसर साहिब की 19, फतेहगढ़ साहिब की 17, कपूरथला की 16, मलेरकोटला की 13, एस.ए.एस. नगर की 10, रोपड़ की नौ और एस.बी.एस.नगर की चार मंडियां शामिल हैं।

उनके अनुसार राज्य में गेहूँ की खरीद (Punjab Mandi Board) सम्बन्धी महीने भर चली कवायद में शामिल किसानों, आढ़तियों, मंडी कामगारों, ट्रांसपोर्टरों और सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने खरीद की रफ़्तार और किसानों के बैंक खातों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के बकाए समय पर डालने पर संतोष जाहिर किया। ज्ञातव्य है कि राज्य की कुल 1099 मंडियों में खरीद प्रक्रिया बंद है और 274 मंडियां पहले ही बंद हो चुकी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts