पंजाब: फैक्ट्री में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Published On

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार को नाइट्रोजन का सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान भगतराम निवासी उत्तराखंड हाल निवासी गिग्नोवाल रोड, होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नसराला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts