Punjabi Mandatory: अब 10वीं कक्षा तक पंजाबी पास करना हुआ अनिवार्य, पावरकॉम ने तीसरा सर्कुलर किया जारी

Published On

सहायक लाइनमैनों की भर्ती में पंजाबी को लेकर उठा था विवाद

Punjabi Mandatory: पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पावरकॉम द्वारा सहायक लाइनमैनों की सीधी भर्ती को लेकर दो सर्कुलर जारी करने के बाद अब तीसरा सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इस नए सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती के लिए दसवीं कक्षा तक पंजाबी विषय में पास होना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि पहले सर्कुलर में पंजाबी पास को अनिवार्य बताया गया था, जबकि तीन दिन बाद जारी दूसरे सर्कुलर में इस शर्त को हटा दिया गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए आरोप लगाया था कि यह कदम बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी देने के लिए उठाया गया है। विवाद बढ़ने के बाद पावरकॉम प्रबंधन ने तीसरा सर्कुलर जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है और पंजाबी पास की शर्त को फिर से लागू कर दिया है। Punjabi Mandatory
इस फैसले के बाद पंजाबी भाषा को नजरअंदाज किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर पहले दो सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहे थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब नए सर्कुलर से स्थिति साफ हो गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पावरकॉम के सीएमडी आईएएस बसंत गर्ग ने भी स्पष्ट किया था कि पंजाबी पास अनिवार्य है और इस मुद्दे पर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। Punjabi Mandatory

About The Author

Related Posts