बिहार से लाकर बेचते थे अफीम, तीन गिरफ्तार

Published On

पुलिस ने दो किलो अफीम भी बरामद की

  • आरोपियों में एक महिला की शामिल

लुधियाना (राम गोपाल)। खन्ना पुलिस ने बिहार से अफीम लाकर बेचने वाले दो व्यक्तियों व एक महिला को गिरफ्तार किया है, जोकि बिहार के किसी अज्ञात व्यक्ति से सस्ते भाव में अफीम लाकर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो किलो अफीम बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवजोत सिंह ने बताया कि नशों खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी जिसमें थानेदार जसविन्दर सिंह, अवतार सिंह, हरविन्दर सिंह शामिल थे। उन्होंने समराला चौक पर करीब 11:50 रात को नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस पार्टी को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए उन्होंने पप्पू कुमार, राम संजय राय व कीनिया को गिरफ्तार किया।

दोनों पुरूषों की तलाशी दौरान उनसे प्लास्टिक लिफाफे से डेढ़ किलो अफीम व महिला से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts