माईनिंग मामला: पुलिस ने विधायक पठाणमाजरा को अदालत में किया पेश

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अदालत की कार्रवाई के बाद फिर भेजा बठिंडा जेल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: बठिंडा जेल में बंद हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा को पुलिस ने सोमवार को पटियाला की अदालत में कड़ी सुरक्षा में पेश किया, जहाँ अदालत की कार्रवाई के बाद उन्हें फिर से बठिंडा जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि विधायक पर माइनिंग एक्ट के तहत जो केस दर्ज हुआ था, उसमें उन्होंने सरेंडर किया है, जिसके तहत उन्हें अदालत में पेश किया गया था। उल्लेखनीय है कि हलका सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा को पुलिस ने आज दोपहर बठिंडा जेल से पटियाला अदालत लाई। पठाणमाजरा ने आज पैंट-टी शर्ट पहनी हुई थी और वह बहुत रिलैक्स नजर आ रहे थे। गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने एक पुलिस कर्मचारी से हाथ भी मिलाया।

पठाणमाजरा पर माइनिंग एक्ट के तहत 5 सितंबर 2025 को केस दर्ज किया गया था, और पुलिस आज उसी केस में उन्हें लेकर अदालत आई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक ने माइनिंग एक्ट के केस में सरेंडर किया है, और इस मामले में पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उनके रिमांड की अदालत से मांग की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उनसे इस दौरान यह पूछा गया कि पुलिस के हाथ क्या कुछ लगा, तो उन्होंने इसे जांच का विषय बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और अदालत की कार्रवाई के बाद पठाणमाजरा को फिर से बठिंडा जेल भेजा जाएगा।

पठाणमाजरा के वकीलों ने अदालत में दाखिल की दो याचिकाएं | Patiala News

इस बीच, पठाणमाजरा के वकील बी. एस. भुल्लर ने बताया कि उन्होंने माननीय जज हरजोत सिंह गिल और दिव्या नंदा की अदालत में दो याचिकाएं दाखिल की हैं। इसमें मांग की गई है कि चूंकि पठाणमाजरा के खिलाफ पटियाला जिले में ही केस दर्ज हैं, इसलिए उन्हें पटियाला जेल में रखा जाए और बठिंडा जेल से बदलकर पटियाला जेल भेजा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि आज माइनिंग एक्ट के मामले में पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था, जबकि इस मामले में बाकी आरोपियों की पहले ही जमानत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:– Sirsa Crime News: नाबालिगा से छेड़छाड़ का आरोपी टीजीटी अध्यापक गिरफ्तार

About The Author

Related Posts