होनहार विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

Published On

बच्चे आए दिन खेलों में कर रहे स्कूल का नाम रोशन | Abohar News

अबोहर(सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय श्री रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर के विद्यार्थी विभाग स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए गत दिनों श्रीमुक्तसर रवाना हुए। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मुक्तसर विभाग के 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें श्री रोशन लाल जैन सर्व हितकारी विद्या मंदिर के 33 विद्यार्थी शामिल थे। विभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 के विद्यार्थियों ने विभिन्न इवेंट्स में भाग लिया। Abohar News

स्कूल प्राचार्य जौली मोंगा ने बताया कि इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के बच्चों ने 15 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक तथा 10 कांस्य पदक मिलाकर कुल 41 पदक हासिल किए और अब यह बच्चे 22 सितंबर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नाभा जाएंगे। बच्चों के स्कूल आगमन पर उनको तिलक लगाकर एवं हार पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही साथ मुंह भी मीठा करवाया गया। Abohar News

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के आचार्य कुमारी मनदीप कौर को भी हार पहनाकर सम्मानित किया गया, जिनकी देखरेख में बच्चों ने यह उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जोली मोंगा ने बच्चों को उनकी उपलब्धियां के लिए बधाई दी और उनको प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Abohar News

यह भी पढ़ें:– कश्मीर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच सबसे लंबी मुठभेड़

About The Author

Related Posts