Bus Accident: पीआरटीसी की सवारियों से भरी बस पलटी

Published On

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, सवारियों को लगी मामूली चोटें, बड़े हादसे से हुआ बचाव | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Bus Accident: शिमला से पटियाला पहुंची पीआरटीसी की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। यह एक्सीडेंट न्यू बस स्टैंड के नजदीक चौक पर हुआ, जिसमें 25 के करीब सवारियां जख्मी हुई हैं। घायलों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं, ड्राइवर और कंडक्टर को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाए गए। Patiala News

हादसे के समय मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक सरहिंद रोड की तरफ से आया था। बस चंडीगढ़ रोड से आई थी। जैसे ही बस चौक क्रॉस करने वाली थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस पलट गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे का पता लगते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पलटी हुई बस को सड़क से हटाया गया और जख्मियों की संभाल की गई। बताया जा रहा है कि बड़े हादसे से बचाव हो गया। ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट ले जाकर कार्रवाई शुुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन कार्ड से हटेंगे इन लोगों के नाम, सरकार ने जारी किया आदेश!

About The Author

Related Posts