PRTC Employees: वेतन न मिलने पर भड़के पीआरटीसी कर्मचारी, रोष प्रदर्शन कर निकाला गुस्सा

Published On

सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए वर्करों ने निकाली रैली, रोष मार्च में जोरदार नारेबाजी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Employees: पीआरटीसी वर्कर एक्शन कमेटी ने वेतन और पेंशन आज तक न मिलने के विरोध में जोरदार रोष प्रकट करते हुए 800 से अधिक एकत्रित वर्करों ने रैली निकाली और करीब एक घंटे तक रोष मार्च करते हुए आसमान गूंजाने वाले नारों के साथ पंजाब सरकार, वित्त मंत्री और पीआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के पुतले भी फूंके गए। Patiala News

रैली, धरना और रोष मार्च का नेतृत्व एटक, इंटक, कर्मचारी दल, एससीबीसी, सीटू और रिटायर्ड वर्कर्स भाईचारा यूनियन एटक के प्रमुख प्रतिनिधियों ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन 10 हजार से अधिक वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

पहली तारीख को पेंशन न मिली तो 5 तारीख को होंगे प्रदर्शन: नेता

एक्शन कमेटी के नेताओं ने पंजाब सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों का भरोसा अब उठता जा रहा है। आज का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में सख्त ट्रेड यूनियन संघर्ष किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि यदि हर महीने पहली तारीख को वेतन और पेंशन नहीं दी गई, तो 5 तारीख को रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही 6 अप्रैल को पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय के सामने 1000 से अधिक कर्मचारी विशाल धरना देंगे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप

About The Author

Related Posts