Punjab weather Report: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, किसानों की थम गई सांसें

Published On

चंडीगढ़। मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के (Punjab weather) अनुसार पंजाब में 22 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद 27 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन आने वाले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। 21 और 22 तारीख को भी बारिश की संभावना है और इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

बता दें कि शुक्रवार को भी पंजाब के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की सांसें थम सी गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम हुई बारिश ने हवा में ठंडक बढ़ा दी है। बारिश से पारा 7 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts