10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

Published On

चंडीगढ़।  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कर कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दस जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी।
पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सचिव तथा प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा 10 जनवरी को शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी और सीधे श्री फतेहगढ़ साहिब जाएगी। गांधी 11 जनवरी को यात्रा के पंजाब में पड़ाव की शुरुआत करने से पहले, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता के लिए तथा नफरत की राजनीति के खिलाफ है। यात्रा उदेश्य देश में महंगाई, बेरोजगारी और पूंजीवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों की जनता का ध्यान आकर्षित करना है। इन्होंने कहा कि यात्रा में अब तक समाज के अलग-अलग वर्गों से लोग, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति, फिल्मी कलाकार, गायक, अर्थशास्त्री, उद्योगपति भी शामिल हुए हैं। इन्होंने पंजाबी प्रवासी भारतीयों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील की।
वड़िंग ने कहा कि यात्रा अभी तक देश के 12 राज्यों में से 10 को कवर कर चुकी है। पंजाब के बाद सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर ही रह जाएगा। यात्रा श्रीनगर जाकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यात्रा रूट 3570 किलोमीटर का आंकलन किया गया था

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

 

About The Author

Related Posts