अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कैंटर से टकराई कार, 3 मरे

Published On

पत्रकार पवन धूड़िया सहित 3 की मौत

फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। समीपवर्ती गांव बघेके उत्ताड़ में देर रात हुए सड़क हादसे में पत्रकार, उसकी पत्नी व एक अन्य लैक्चरार की मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार पत्रकार पवन धूड़िया अपनी पत्नी अध्यापक सुभाग्य व अपने एक दोस्त लैक्चरार अशोक मदान के साथ चंडीगढ़ से फाजिल्का आ रहे थे।

बेसहारा पशु के कारण हुआ हादसा

गांव बघेवाला के पास कार से एक बेसहारा पशु के टकरा जाने से कार अपना नियंत्रण खो बैठी ओर सामने से आ रहे कैंटर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार पवन कुमार, उनकी पत्नी सुभाग्य व अशोक मदान की मौके पर है मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts