सफाई सेवकों ने धरना लगाकर जताया रोष, दी अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी

Published On

नगर निगम ने दो सफाई सेवकों को छह माह पहले किया सेवामुक्त

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम के सफाई सेवकों (Sweepers) ने अपने दो साथियों को छह माह पहले रिटायरमेंट दिए जाने के विरोध तथा अपनी कुछ मांगों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए आज निगम कार्यालय समक्ष बाद दोपहर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उनकी बाकी मांगे पूरी न हुई तो वे हड़ताल करने को मजबूर होगें। इस संबंध में निगम कमीशनर कम डीसी को लिखे पत्र में यूनियन के मुकेश कुमार सोनी ने कहा है कि सेनीटेशन ब्रांच के क्लर्क अपने कमरों के दरवाजे बंद कर बैठे रहते हैं और कोई काम नहीं करते। इसके अलावा इन र्क्लकों द्वारा उनके साथी मौजी राम व राजेन्द्र कुमार को छह माह पहले की सेवानिवृत कर दिया गया। Abohar News

जब उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने इस रिटायरमेंट को उचित करार दिया जबकि यह गलत है इसलिए उनके सेवामुक्त किए गए साथियों को इंसाफ दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की वर्ष 2019 से 2021 तक की एग्रीमेंट का बकाया दिया जाए, त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए पैंडिंग वेतन जलदी जारी किया जाए, साथी कर्मचारियों से धोखे से डीजल व तेल घोटाले के कागजों पर करवाए गए हस्ताक्षर की कापियां वापिस दी जाएं। अगर दो दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी न हुई तो वे लगातार हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुनील कुमार भगानिया, अश्विनी टांक, मुरारी लाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार व अमनदीप मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– हत्या के चार वर्ष बाद भी कातिलों की सजा का इंतजार कर रहे अरमान के माता-पिता

About The Author

Related Posts