Roof Collapse: मलबे में दबने से मायके आई दो बेटियों सहित छह घायल

Published On

सभी मुक्तसर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन | Muktsar News

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Roof Collapse: क्षेत्र में मौड़ रोड स्थित सुंदर नगर बस्ती में शुक्रवार सुबह एक मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मायके आई दो बेटियों और उनके बच्चों सहित छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि घर का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों ने बताया कि वीरवार को पूरा दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। जिस कारण उनके घर की कच्ची छत कमजोर हो गई और शुक्रवार सुबह छह बजे अचानक छत गिर गई। Muktsar News

जिस समय यह कमरे की छत गिरी उस समय परिवार के छह सदस्य इस कमरे में सो रहे थे। मुख्तयार सिंह की बेटियां गुरप्रीत कौर (27), हरप्रीत कौर (29) विवाहित हैं और अपने माता-पिता को दवाई दिलाने के लिए वीरवार शाम को अपने बच्चों लवप्रीत सिंह, अरमान, शिवजोत, अमनदीप के साथ आई हुई थी। सुबह उन्हें दवाई लेने फरीदकोट जाना था लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया और सभी घायल हो गए। छत गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी है, जिन्हें मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। Muktsar News

कुछ ही समय पहले परिवार ने किश्तों पर फर्नीचर का सामान लिया था जो छत गिरने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने समाजसेवी संस्थाओं व प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए ताकि वह फिर से अपने मकान की छत डाल सके। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री संचालक पर अवैध निर्माण का आरोप

About The Author

Related Posts