एसएसपी ने घायल महिला के घर का किया दौरा

Published On

बातचीत के दौरान जल्द इंसाफ दिलवाने का दिया आश्वासन | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: गत दिवस शहर अबोहर की गली नंबर 10 में दिन-दिहाड़े दो बदमाशों द्वारा एक घर के अंदर घुसकर एक महिला को तेजधार हथियारों के साथ गंभीर जख्मी कर और सोना लूटने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना के बाद गली के दुकानदारों और आमजन में फैले भय को देखते हुए बीती शाम जिला फाजिल्का के एसएसपी मैडम डॉ. प्रज्ञा जैन आईपीएस ने सहित पुलिस पार्टी ने घटनास्थल का दौरा किया। Abohar News

इस अवसर पर बातचीत करते हुए एसएसपी ने कहा कि उक्त मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग थ्योरियों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने मोहल्लावासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलवाया जाएगा। उधर मौके पर मौजूद नगर निगम के मेयर विमल ठेठई ने मांग की कि शहर अंदर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि जो किसी भी अपराध को हल करने के लिए पुलिस को सहायता मिल सके। Abohar News

यह भी पढ़ें:– राहुल गूर्जर ने जीता अहिंसा प्रतियोगिता में कांस्य पदक

About The Author

Related Posts