पंजाब की राजनीति में हलचल: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया से दिल्ली में की मुलाकात

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही खींचतान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है। एक दिन पहले ही सिद्धू ने नशे के मुद्दे पर कैप्टन सरकार से कई सवाल किए थे। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

क्या है मामला

गौरतलब हैं कि कैप्टन और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू दोनों ने एक टीम के रूप में एक साथ काम करने के बारे में सार्वजनिक बयान दिए हैं, लेकिन सिद्धू के तेवर बयानों के विपरीत है। प्रदेश अध्यक्ष का पद पाने के बाद भी सिद्धू अपनी ही सरकार को वह लगातार सवालों के घेरे में डाल रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts