पंजाब में अध्यापकों को तुरंत मूल स्कूलों में जाने के आदेश

Published On

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Bains) ने बड़ा फ़ैसला लेते हुये ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ’ पंजाब (प्राइमरी) के अधीन काम करते 23 ज़िला कोऑर्डीनेटरों को और 422 बी. एम. टी. को तुरंत अपने मूल स्कूलों में जाने के आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने यह फ़ैसला पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में विद्या के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अध्यापक अपने मूल स्कूल में तैनात रहते हुये ही प्रोजैक्ट सम्बन्धी काम पूरा करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts