नई आबादी में चोरों का आंतक, दो दुकानों पर बोला धावा

Published On

एक दुकान से हजारों का सामान-नगदी चुराई, दूसरी में रहे असफल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। बीती रात चोरों ने नई आबादी में दो दुकानों पर धावा बोला जिसमें एक दुकान से वे हजारों का सामान व नगदी चुरा ले गए जबकि दूसरी में असफल रहे। दोनों घटनाओं की सूचना सिटी टू की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

जानकारी के अनुसार गली नंबर 15 नई आबादी स्थित डोडा किरयाना स्टोर के मालिक गौरव डोडा पुत्र जगदीश कुमार ने बताया कि आज अल सुबह करीब साढेÞ 4 बजे दुकान के निकट रहने वाले पड़ोसी सोनू ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि दुकान का शटर आधा खुला था उन्होंने इसकी सूचना 112 हैल्पलाईन पर दी और दुकान जाकर देखा तो पाया कि गल्ले में से करीब 15 हजार की नगदी तथा ड्राई फ्रूट सहित अन्य सामान जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बनती है वहां से गायब था।

इधर घटना की सूचना मिलने पर सिटी टू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एएसआई भूपेन्द्र सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसी प्रकार से चोरों ने नई आबादी गली नंबर जीरो में ललित रहेजा के बनाए गए आॅफिस का शटर उठाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन किसी के आ जाने से चोर शटर को खोले बिना ही वहां से भाग निकले। Abohar News

यह भी पढ़ें:– बजली मैकनिक से नकाबपोश लुटेरों ने छीनी नकदी

About The Author

Related Posts