शिक्षा और रोजगार
Rice Theft Case: चावल चोरी मामले में तीन प्रवासी गिरफ्तार
Published On
बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Tapa News: तपा पुलिस ने एक सप्ताह पहले दराज रोड स्थित पंजाब राज्य वेयरहाउस से हुई चावल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन प्रवासी युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई 22 बोरियां चावल बरामद की गई हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर चावल की बोरियां चुराई थीं। इस मामले में बठिंडा निवासी तकनीकी सहायक हरीश कुमार के बयानों के आधार पर तपा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। तपा पुलिस स्टेशन प्रभारी शरीफ खान ने बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार, विशाल कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। Barnala News
यह भी पढ़ें:– टीटीई की सतर्कता से यात्री को भुला लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला