पंजाब में तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब की तरनतारन पुलिस ने मोगा जिले के सीमावर्ती भिखीविंड इलाके में बुधवार रात चैकिंग के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

फिरोजपुर रेंज के महानिरीक्षक जतिंदर सिंह औलख ने यह पुष्टि करते हुए वीरवार को यहां बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की शिनाख्त कुलविंदर सिंह, कंवरपाल सिंह और कोमलप्रीत सिंह के रूप में की गई है। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ एमएम का पिस्तौल, गोलाबारूद और हथगोले बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों को अदालत में पेश कर इन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts