ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव पंजाबा से गिदड़बाहा में नरमा बेचने जा रहे एक किसान की ट्रॉली को बीती रात एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी सड़क पर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इधर इस हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। Abohar News

जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय सुरजीत कुमार पुत्र ओम प्रकाश जो कि कल शाम गांव के ही एक सहयोगी के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में नरमा लादकर गिदड़बाहा बेचने जा रहा था कि जब वह रास्ते में एक तेजगति ट्रक ने पीछे से उनकी ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर के साइड वाली सीट पर बैठा सुरजीत कुमार एकदम सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसके साथ बैठा सहयोगी और ट्रैक्टर चालक उसे बठिंडा के अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक दो बच्चों का पिता व माता पिता का इकलौता सहारा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन खोसा के प्रांतीय सचिव गुणवंत पंजाबा गिदड़बाहा पहुंचें और इस घटना पर शोक जताते हुए ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Breaking News: पीएम मोदी पहुंचेंगे कल सिरसा, सुरक्षा चाक चौबंद

About The Author

Related Posts