पैसों के विवाद में दो भाईयों से बुरी तरह मारपीट, हालत गंभीर

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय उत्तम विहार कॉलोनी निवासी दो भाईयों को तारा एस्टेट में कुछ लोगों ने बुरी तरह से मारपीट (Beating) कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें:– बाइक चालक सब एडिटर मनोज सेवाल की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम विहार कॉलोनी निवासी संजय मित्तल पुत्र राजीव मित्तल ने तारा एस्टेट निवासी एक व्यक्ति ने कुछ पैसे लेने हैं। इसीके चलते गत दिवस जब संजय मित्तल ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसने संजय के साथ मारपीट की। इसका पता चलते ही सांय के समय संजय मित्तल अपने भाई पारथ मित्तल के साथ उसके घर पर उलाहना देने गया तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन दोनों भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें संजय मित्तल के सिर में गंभीर चोटें आई। जबकि पारथ मित्तल का एक हाथ टूट गया। दोनों को सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने संजय मित्तल के सिर में 18 टांके लगाए। लेकिन चोट अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया। इधर पुलिस के अनुसार घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

About The Author

Related Posts