सचिवालय की महिला कर्मियों ने मारी बाजी, बैडमिंटन और ऐथलैटिक्स में जीते मैडल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

खेडां वतन पंजाब दियां में सचिवालय का रहा अच्छा प्रदर्शन, पहली बार लिया था हिस्सा

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब सिविल सचिवालय की महिला कर्मचारियों ने सरकारी कामकाज के साथ ही अब खेलों में भी बाजी मारनी शुरू की दी है। पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही खेडां वतन पंजाब दियां-2022 में भाग लैंते हुए अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को मात देते हुए कई मैडल जीतकर फतेह हासिल की है। मैडल क लिस्ट में गोल्ड और सिल्वर सहित ब्रांज पर कब्जा जमाया है। पंजाब सचिवालय त क्रिकेट क्लब के प्रधान सतीस चन्द्र ने बताया कि सविल सचिवालय में दिन रात सरकारी कामकाज करने के साथ ही कर्मचारियों को सेहतमन्द रखने के लिए सविल सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। क्रिकेट के साथ साथ इस क्लब द्वारा विभिन्न खेलों प्रति भी कर्मचारियों को उत्साहित किया जा रहा है और कर्मचारियों द्वारा रोजाना किसी न किसी खेल को अपनी रूटीन में शामिल किया हुआ है, जिस कारण ही अब पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे खेडां वतन पंजाब दियां-2022 में भाग लेते हुए सचिवालय की महिला कर्मियों ने बड़े स्तर पर मैडल अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें:– हॉकी चैंपियनशिप में छाया पीएनबी बणी का हरविंद्र सिंह, जीते गोल्ड मेडल 

उन्होंने बताया कि बैडमिंटन सिंगल जिला स्तर पर कवलप्रीत कौर ने गोल्ड मैडल और रजनी ने सिल्वर मैडल हासिल करने में सफलता हासिल की है। इसी तरह महिला बैडमिंटन डबल में सुखजीत कौर और हरदीप कौर ने सिल्वर मैडल हासिल किया है। एथलैटिक्स में शालू ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करते सिल्वर मैडल जीता तो वहीं हरदीप कौर ने शॉटपुट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मैडल पर कब्जा किया। वहीं पॉवर लिफ्टिंग में हरदीप कौर ने गोल्ड मैडल हासिल किया और शालू ने टैबल टैनिस में ब्रांज मैडल हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि यह सारी महिला कर्मचारी खिलाड़ी पंजाब सचिवालय क्रिकेट क्लब की एक्टिव मैंबर हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने इन महिला कर्मचारी खिलाड़ियों को मैडल जीतने पर बधाई दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts