मजदूर के सिर में लगी शर्टिंग प्लेट, घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नई आबादी में एक घर में मजदूरी कर रहा एक युवक आज छत से भारी भरकम शर्टिंग की प्लेट (Shorting Plate) गिरने से उसके नीचे दबने से बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू बस्ती निवासी बिटटू पुत्र जरनैल सिंह जो कि दिहाड़ी मजदूरी करता है। आज वह नई आबादी निवासी मोनू के घर पर मजदूरी कर रहा था। वह उसके घर पर नीचे खड़ा था जबकि अन्य मजदूर छत से शर्टिंग की भारी भरकम प्लेटें उतार रहे थे। इसी दौरान एक प्लेट उसके ऊपर आकर गिरी जो कि उसके सिर पर गिरने से गहरी चोट आ गई। आसपास के मजदूरों ने उसे संभाला और तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर 5-7 टांके आए हैं। Abohar News

यह भी पढ़ें:– चने की नई देसी किस्म मूमल विकसित करने पर डॉ. विजय प्रकाश सम्मानित

About The Author

Related Posts