युवक एक किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार

Published On

गुरदासपुर (एजेंसी)। पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में पुलिस ने एक युवक को एक किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार कर आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध है। उसके पाकिस्तान तथा दुबई के आतंकवादियों से संबंध थे। विस्फोटक सामग्री को पाकिस्तान से मंगवाया गया था। पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने असामाजिक तत्वों की तलाश में झंडे चक्क मोड बाईपास दीनानगर में नाका लगाया हुआ था तो एक गुप्त सूचना मिलने पर सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू को काबू कर एक किलो आरडीएक्स तथा एक अवैध पिस्तौल बरामद की ।

उसके असामाजिक तत्वों से संबंध बताये जाते हैं जो पंजाब की शांति भंग करने की साजिश कर रहे हैं। दीनानगर की ओर आते समय काबू किया । उससे पूछताछ की जा रही है तथा विस्फोटक सामग्री व हथियार आदि बरामद हो सकते हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि उसके पंजाब में किससे संबंध है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पहले पठानकोट में भी विस्फोट हुआ था तब से ही पुलिस काफी सक्रिय थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts