राजस्थान विधानसभा के 52 कार्मिक पदोन्नत

गत दो वर्षों में विधानसभा के 121 कार्मिक हुए पदोन्नत  

Manmohan Picture
Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के 52 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए आदेशों में छः उप सचिव, सात सहायक सचिव, 8 अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, दो क्लर्क ग्रेड प्रथम, आठ क्लर्क ग्रेड द्वितीय, बारह जमादार और एक-एक पद पर संपादक, सहायक संपादक, पुस्तकालयाधिकारी, उप पुस्तकालयध्यक्ष व विधि रचना अधिकारी बनाए गए है। Rajasthan Assembly News

स्पीकर ने 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को  पदोन्नत किया है।  उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. देवनानी ने इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को 47 और दीपावली पर्व पर 13 अक्टूबर, 2025 को 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पदोन्नति दी थी। स्पीकर ने गत दो वर्षों में राजस्थान विधानसभा के 121 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। Rajasthan Assembly News

 

About The Author

Related Posts