परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नशे के आदी दूसरे भाई ने भी गवाई जान

3 माह पहले बड़े भाई की भी हो गई थी मौत

Manmohan Picture
Published On

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में हैरोइन (चिट्टा) का सेवन करने वाले सिर्फ 16 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गई। इस किशोर के बड़े भाई की भी 3 महीने पहले नशा करने की लते होने के कारण मौत हो गई थी। सिर्फ 3 महीने में ही दो भाइयों की मौत हो जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। Sri Ganganagar News

जवाहरनगर थाना पुलिस ने बताया कि एसएसबी रोड पर स्थित साधु कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय अंकित को उसके परिवार वाले परसों शनिवार देर शाम को नशे की हालत में जिला अस्पताल में लेकर गए थे। उसने कथित रूप से नशे की ओवरडोज ले ली थी। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। उसके पिता सोहनलाल धाणक द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कल रविवार को मर्ग दर्ज की गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद डेड बॉडी परिवार वालों की सुपुर्द कर दी। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मनीराम ने बताया कि अंकित हैरोइन(चिट्टा) का नशा करता था। उसके बड़े भाई को भी नशा करने की लत लगी हुई थी,जिसकी विगत फरवरी महीने में इसी तरह ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी।

श्रीगंगानगर शहर में ऐसे नशा करने के आदी युवकों की मोतों का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है।हालत बहुत खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि नशीले पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी पर कोई प्रभावशाली रोक नहीं लग रही। बीते पांच महीनों के दौरान अकेले श्रीगंगानगर शहर में तीन दर्जन से ज्यादा युवक और किशोर नशे की लत में पड़कर अपनी जान गंवा चुके हैं। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts