निर्माणाधीन मकानों से बिजली केबल चोरी, तार जलाते पकड़े गए आरोपी

जंक्शन की क्राउन सिटी में वारदात, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र की क्राउन सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों से विद्युत केबल चोरी का मामला सामने आया है। जंक्शन थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वीरेन्द्र कुमार छाबड़ा (58) पुत्र निहालचंद अरोड़ा निवासी मकान नम्बर 532, क्राउन सिटी, जंक्शन तथा रितिक गोयल (29) पुत्र राकेश कुमार गोयल निवासी मकान नम्बर 554, क्राउन सिटी, जंक्शन ने थाना में रिपोर्ट पेश की। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों अपने-अपने निर्माणाधीन मकानों में काम करवा रहे हैं, जहां फॉल सीलिंग सहित अन्य कार्य प्रगति पर हैं। करीब दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मकानों में लगाए गए विद्युत केबल अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चोरी कर लिए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि इस तरह की घटनाएं पहले भी क्षेत्र में हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जब वे पुन: मौके पर पहुंचे तो दो व्यक्तियों को उनके मकानों के पास विद्युत तार जलाते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि ये वही लोग हैं, जिन्हें पहले भी झाड़ियों में केबल जलाते देखा गया था।

पूछताछ में आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह पुत्र संतोक सिंह तथा बबलू पुत्र नरसीराम निवासी वार्ड नम्बर 51, सुरेशिया चूना फाटक के पास, जंक्शन बताए गए। आरोप है कि इन लोगों ने करीब 5-6 दिन पहले चोरी किए गए केबलों को जलाकर उनमें से तांबा निकालने का काम किया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। इस संबंध में पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अमरचंद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा नुकसान की रिकवरी के प्रयास भी किए जाएंगे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts