अरविंद केजरीवाल कल जयपुर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा, भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

Published On

भारत को अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति से जोड़ना हमारा मकसद: आप राज्यसभा सांसद संदीप पाठक

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 मार्च, सोमवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजस्थान के दौरे पर होंगे।

यह भी पढ़ें:– घर से लापता हुए चार साल के बच्चे का शव हुआ बरामद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर आ रहे हैं। यह विशाल तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 13 मार्च को दोपहर दो बजे जयपुर के बापू बाजार से शुरू होगी। जयपुर के बापू बाजार से शुरू होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान के लोगों से संवाद भी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि 13 मार्च को जयपुर में हमारे माननीय नेता अरविंद केजरीवाल जी और माननीय भगवंत मान जी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरूआत बापू बाजार के सांगानेरी गेट से होगी। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है।

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि आप सभी अपने दोस्तों और जान पहचान के लोगों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों। देश को और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा एक अभियान है।
इस अभियान के माध्यम से हम देश के हर कोने में एक सकारात्मक राजनीति की शुरूआत करना चाहते हैं। देश को हम अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति से जोड़ना चाहते हैं। हम देशभर और राजस्थान में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरूआत करना चाहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts