Body Donation: चिकित्सा रिसर्च के लिए माता सुरजीत कौर का देहदान

Published On

श्रीगंगानगर/कराया (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar: सच्चे नम्र सेवादार काला सिंह इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां की माता सुरजीत कौर का आज चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया गया। माता सुरजीत कौर ने अपने जीवन काल में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए देहदान का संकल्प ले रखा था। माता के संकल्प को आज पुत्रों व परिजनों ने पूरा किया। माता सुरजीत कौर ब्लॉक धरिंगावाली की छठी देहदानी बनी। देहदान रवानगी के समय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, सच्चे नम्र सेवादार, प्रेमी समिति सहित गांव के प्रमुख गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सच्चे नंबर सेवादार व माता के पुत्र काला सिंह ने बताया कि माता सुरजीत कौर पत्नी मंगल सिंह (84 वर्षीय) इलाज के लिए अस्पताल में उपचाराधीन थी। बीते दिवस माता सुरजीत कौर का निधन हो गया। निधन के बाद माता की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए परिजनों ने आपसी सहमति के बाद चिकित्सा रिसर्च के लिए श्री राम करने का निर्णय लेते हुए डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन पर संपर्क किया। हेल्पलाइन के मार्फत ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर नोएडा को चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया गया उन्होंने बताया कि उनकी माता वर्षों से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां में अटूट विश्वास रखती थी।

इसी पर चलते हुए उन्होंने चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान का संकल्प ले रखा था चिकित्सा रिसर्च के लिए मेडिकल कॉलेज को रवानगी के समय कमेटी के सेवादार भाइयों ने मार्च पास्ट करते हुए देहदानी माता को सैल्यूट किया और माता सुरजीत कौर अमर रहे। जब तक सूरज चांद रहेगा माता सुरजीत कौर तेरा नाम रहेगा के नारों से आसमान गुन्जा दिया। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां, अमर गैरा इन्सां, जालंधर इन्सां, गौरव इन्सां, पुरुषोत्तम बहल इन्सां डॉ वेद प्रकाश, ब्लॉक प्रेमी सेवक जगदीश इन्सां, राजेश इन्सां, बलवंत इन्सां, बलविंदर इन्सां सहित प्रेमी समिति के सेवादार ग्रामीण उपस्थित रहे। Sri Ganganagar

यह भी पढ़ें:– Train: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

About The Author

Related Posts