Case Registered Against BJP MLA: इस भाजपा विधायक पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 30 पर मुकदमा दर्ज

Manmohan Picture
Published On

Case Registered Against BJP MLA: श्रीगंगानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयदीप बिहानी के खिलाफ राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन तथा प्लानिंग मैनेजर सोहम परमार के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। Sri Ganganagar News

विधायक जयदीप बिहानी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता (शहर) कृष्ण धालीवाल, विधायक के निजी सचिव मनीष गर्ग, पूर्व पार्षद बंटी वाल्मीकि, एसडी कॉलेज कर्मचारी धर्मेंद्र सिहाग, संदीप शेरेवाला, जगदीश घोड़ेला, कृष्ण गोपाल, सुनील नायक समेत 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 13(2), 115(2), 126(2), 127(2), 189(2) तथा अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच डीएसपी अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ विष्णु खत्री करेंगे।

परिवादी सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा (57), निवासी जीवाली, तहसील वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर ने जवाहरनगर थाने में दी गई रिपोर्ट में विस्तार से बताया कि उनकी कंपनी आरयूआईडीपी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीन एलएंडटी के साथ मिलकर श्रीगंगानगर शहर में करीब 555 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। विगत 30 अप्रैल को घटना से पहले जिला परिषद में आयोजित सरकार की ह्यदिशाह्ण बैठक के दौरान विधायक जयदीप बिहानी ने उनको सार्वजनिक रूप से धमकी दी थी कि-मैं आपको ऑफिस बुलाकर ऐसी तसल्ली करवाऊंगा कि याद रखोगे। बैरवा ने तब विधायक को बताया था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और सारा कार्य नियमानुसार साफ-सुथरा हो रहा है। Sri Ganganagar News

पीड़ित बैरवा केअनुसार विगत 30 अप्रैल को सुबह से ही सहायक अभियंता कृष्ण धालीवाल के फोन आने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि-आज कहीं बाहर मत जाना, विधायक आपको जन सेवा केंद्र बुला रहे हैं।दोपहर 11 बजे कृष्ण धालीवाल का फोन आया और उन्होंने षडयंत्रपूर्वक विधायक सेवा केंद्र (एसडी कॉलेज कैंपस) आने को कहा। उन्होंने विधायक जयदीप बिहानी से भी फोन पर बात करवाई। विधायक ने आदेश दिया-तुरंत जन सेवा केंद्र पर आ जाओ।

बैरवा के अनुसार उन्होंने अपने समस्त कार्य के दस्तावेज तैयार किए और एलएंडटी टीम के शाहनवाज हसन व सोहम परमार के साथ 11:30 बजे सेवा केंद्र पहुंच गया। वहां पहुंचते ही विधायक बिहानी ने उन पर बुरी तरह थप्पड़ और मुक्के बरसाए। जातिसूचक गालियां दीं और हाथ में पहने मोटे कड़े से आंख पर इतना जोरदार वार किया कि अब पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। मौके पर खड़े कृष्ण धालीवाल ने भी जातिसूचक शब्दों में कहा-इसे और मारो, सस्पेंड करो, इसमें बहुत अकड़ है। बंधक बनाकर लात-घूंसे, डंडे-पाइप से हमला पीड़ित बैरवा केअनुसार सेवा केंद्र में मौजूद विधायक के 15-20 समर्थकों-मनीष गर्ग, बंटी वाल्मीकि, जगदीश घोड़ेला, धर्मेंद्र सिहाग, सुनील नायक, संदीप शेरेवाला आदि ने उन तीनों को खींचकर अंदर ले जाकर बंधक बना लिया।

आरोपियों ने कहा-दिशा बैठक में विधायक साहब ने जो धमकी दी थी, वे आज पूरी रेंगें। तुम 555 करोड़ के प्रोजेक्ट में हमारा हिस्सा नहीं पहुंचा रहे।ह्वइसके बाद सभी ने एक साथ लात-घूंसे, डंडे और पाइपों से मारपीट शुरू कर दी। सरकारी दस्तावेज छीन लिए गए और नष्ट कर दिए गए। मारपीट इतनी तेज थी कि उनकी सफेद शर्ट खून से लथपथ हो गई। विधायक के कहने पर बाहर से दूसरी शर्ट मंगवाई गई और उनकी खूनी शर्ट उतारकर नई शर्ट पहना दी गई। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts