Rajasthan Weather: हो जाइए तैयार! जल्द ही पड़ेगी कंपकपाने वाली ठंड!

Published On

Rajasthan Weather Update: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। मानसून के सीजन के खत्म होने के बाद अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन में भले ही धूप खिलती हो, लेकिन रात्रि के समय सर्दी का अहसास होने लगा है। पिछले दो- तीन दिनों से आसमान में बादलों का डेरा है। मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो रहा था। Rajasthan Weather

बादलों की आवाजाही के चलते ही उच्चतम तापमान में गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। इसके चलते क्षेत्र में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। रात्रि के समय लोग कंबल और चादर का सहारा लेने लगे हैं। वहीं अब लोगों ने एसी व कूलरों को विदाई देनी शुरू कर दी आम लोगों का कहना है कि रात्रि के समय मछरों की भरमार होने के कारण पंखों की जरूरत बरकरार है। Rajasthan Weather

MY Bharat Portal: करोड़ों युवाओं के पास सुनहरा मौका! ऑनलाइन पोर्टल पर स्किल से जॉब तक मिलेंगे ढेरों फ…

About The Author

Related Posts