सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला कोषाधिकारी का अभिनंदन

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सर्व ब्राह्मण महासभा (Sarva Brahmin Mahasabha) हनुमानगढ़ के सदस्यों की ओर से शनिवार को जिला कोषाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। महासभा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में समाज के उपाध्यक्ष एडवोकेट रामानंद बोहरा, वरिष्ठ एडवोकेट हरिमोहन महर्षि, संयुक्त सचिव एडवोकेट सोमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक संगरिया के उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा, जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, संजय कुमार शर्मा, जितेन्द्र गौड़ पीलीबंगा आदि की ओर से जिला कोषाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। Hanumangarh News

दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि समाज के सभी नव पद स्थापित अधिकारियों को सम्मान स्वरुप स्वागत करने के परिपेक्ष्य में जिला कोषाधिकारी का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। कृष्ण कुमार शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा का आभार जताते हुए समाज हित में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– छजगिरिया मौहल्ले में दो गुटों में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

About The Author

Related Posts