बाइक सवार बाप-बेटे को रौदा

Published On

हादसे में दो अन्य गंभीर घायल

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पाली जिले के जैतारण थाना इलाके में बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे बाप-बेटे की मौत हो गई वही दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी अनुसार हादसा देर रात करीब साढे 11 बजे जोधपुर-चावण्डिया हाइवे पर हुआ। जैतारण के बीजवाडिया गांव निवासी बाइक सवार पिपलवा से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक घिसटती हुई काफी दूर तक गई। हादसे में बाइक सवार लक्ष्मणराम(52)पुत्र शंकरलाल, कंवरी लाल (13) पुत्र लक्ष्मण राम की मौत हो गई जो कि बाप-बेटे थे वही दो अन्य कैलाश व हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल मेंं भर्ती कराया वही मृतकों के परिजनों को सूचित कर उनके शव मोर्चरी में रखवा दिये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts