गो-तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग

Published On

गोविंदगढ़ में गोतस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग | Cow smugglers

अलवर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ में गोतस्करों (Cow smugglers) द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि कल देर रात हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इन तस्करों ने गोरक्षा चौकी के सामने से गोवंश से भरी टाटा 407 ले जाने का प्रयास किया लेकिन उनकी गाड़ी का टायर फट जाने एवं पुलिस से घिरा देख कर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी को नसवारी गांव की तरफ ले जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने टाटा 407 को जब्त कर उसमें भरे आठ गावंश बरामद किये। इनमें एक गाय मृत मिली। जिसे पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया जबकि शेष गायों को सुधा सागर गोशाला में भेज दिया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

 

About The Author

Related Posts