धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
वर्क वीजा दिलाने के बहाने धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
विदेश भेजने के नाम पर 18.80 लाख रुपए की ठगी
हनुमानगढ़। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर करीब 18 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 9, तलवाड़ा झील निवासी कृष्ण सिंह (27) पुत्र जग्गासिंह ने न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया। परिवाद में आरोप लगाया गया कि राजू सिंह उर्फ बबू सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी तलवाड़ा झील, भूपेन्द्र सिंह पुत्र रेशम सिंह तथा हरजिंद्र कौर पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी फिरोजपुर ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। Hanumangarh News
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए नाज इमिग्रेशन और यस प्लेनेट गाइड ओवरसीज के नाम से फिरोजपुर व चंडीगढ़ में सेंटर होने का दावा किया और वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया। इसी विश्वास में आकर उसने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिए। आरोप है कि इसके बाद वीजा प्रक्रिया के नाम पर उससे अलग-अलग किश्तों में करीब 18.80 लाख रुपए वसूले गए, जिसमें चेक, नकद और बैंक ट्रांजैक्शन शामिल हैं। बाद में उसे फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर बार-बार आश्वासन दिया गया कि जल्द ही यूके वीजा जारी हो जाएगा।
परिवाद के अनुसार कुछ समय बाद आरोपियों ने वीजा कैंसिल होने की बात कहकर प्रक्रिया टाल दी और रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। हालांकि बीच में छोटी-छोटी रकम (20,000, 50,000 व 40,000 रुपए) वापस की गई, लेकिन अधिकांश राशि नहीं लौटाई गई। आरोप है कि 24 नवंबर 2025 को आरोपियों ने स्पष्ट रूप से ठगी स्वीकार करते हुए पैसे वापस करने से इनकार कर दिया और फोन बंद कर दिया। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में भी उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक फरसराम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, बैंक ट्रांजैक्शन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। Hanumangarh News
मोटर साइकिल सौदे में धोखाधड़ी और धमकी
हनुमानगढ़। मोटर साइकिल बिक्री के बाद रकम न देने, जाली दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गोलूवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव उम्मेवाला निवासी लक्ष्मीनारायण (43) पुत्र चानणराम कुम्हार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पीलीबंगा के समक्ष इस्तगासा प्रस्तुत किया। परिवाद में टेकचंद पुत्र मामराज तथा मामराज पुत्र धनाराम निवासी 6 एसपीएम उम्मेवाला के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। परिवाद के अनुसार वर्ष 2023 में लक्ष्मीनारायण ने अपनी मोटर साइकिल टेकचंद को 50 हजार रुपए में बेची थी, जिसमें दो माह बाद भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। मोटर साइकिल आरोपी को सौंप दी गई, लेकिन तय समय पर न तो भुगतान किया गया और न ही वाहन वापस किया गया।
आरोप है कि बार-बार मांग करने पर भी आरोपियों ने रकम नहीं दी और मोटर साइकिल अपने पास रखी। बाद में पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर एक झूठा दस्तावेज तैयार किया, जिसमें भुगतान दर्शाया गया। परिवाद में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि उसे झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर दबाव बनाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र कुमार को सौंपी है। पुलिस मामले में दस्तावेजों, हस्ताक्षरों और लेन-देन की जांच कर रही है। Hanumangarh News