केसरीसिंहपुर में जरूरतमंद बच्चों को खाने-पीने का सामान दिया

Published On

केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। आज ब्लाक 1-सी छोटी के गाँव 19-जैड मे लोहड़ी के शुभ अवसर पर अतिजरूरतमंद बच्चों को लोहड़ी पर खाने का समान दिया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के द्वारा गांव 19-जैड मे ईट भट्ठा पर काम करने वाले परिवारों को बांटा गया। इस अवसर पर पन्द्रह मैबर मक्खन इन्सां, बलकरन सिंह इन्सां, बिंदर सिंह इन्सां, विटटू इन्सां, पूर्व सरपंच मंगल सिंह मौजूद रहे। मानवता भलाई के इस काम की पूर्व सभापति अजय चाडंक ने बहुत सराहना की व पिताजी का तहेदिल से धन्यवाद किया।

ब्लॉक की नाम चर्चा सम्पन्न

केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्म माह की स्पेशल नामचर्चा ब्लॉक धरिंगावाली में वीरवार को धर्मपाल इन्सां के निवास स्थान गांव कुरेशियां में बड़ी धूमधाम से आयोजित की गयी। ब्लॉक भंगीदास ने नारा लगाकर विनती का शब्द बोलकर नामचर्चा की शुरुआत की। इस मौके पर 15 मेम्बर भाई मोहनलाल, काला सिंह, अशोक इन्सां, सुखचेन इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, रतनाराम इन्सां, पूरन राम इन्सां, जलन्दर इन्सां, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के मेंबर मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts